गैलेक्सी A21s का नया 6GB+128GB वैरिएंट
- सैमसंग ने कुछ समय पहले ही इस फोन को लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसमें नया 6GB+128GB वैरिएंट जोड़ा है। यह तीन कलर ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।
- फोन की कीमत 17499 रुपए है। इसकी बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होगी और इसे ऑफिशियल साइट, लीडिंग ऑनलाइन पोर्टल, रिटेल स्टोर्स और सैमसंग ओपेरा हाउस से खरीदा जा सकेगा।
- फोन का 4GB+64GB वैरिएंट 14999 रुपए और 6GB+64GB वैरिएंट 16499 रुपए की कीमत के साथ पहले से ही बाजार में मौजूद है।
सैमसंग गैलेक्सी A21s: बेसिक स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज | 6.5 इंच |
डिस्प्ले टाइप | एचडी प्लस, इंफिनिटी-ओ डिस्प्ले |
ओएस | वन यूआई 2.0 बेस्ड एंड्रॉयड 10 |
प्रोसेसर | Exynos 850 |
रैम+स्टोरेज | 4GB+64GB/6GB+64GB/6GB+128GB |
रियर कैमरा | 48MP+8MP+2MP+2MP |
फ्रंट कैमरा | 13MP |
बैटरी | 5000mAh विद 15W फास्ट चार्जिंग |